logo

लुधियाना में था पति, पत्नी ने दूसरे युवक से कर ली आंखे चार; फिर हुआ खौफनाक कत्ल

godda_9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा के बहुचर्चित रोहित हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सूरज साह है। उसे बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि 20 दिसंबर को कनभारा चरणामृत पूल के पास से एक अधजला शव बरामद किया था। शव रोहित साह का था। दरअसल,अवैध संबंध के कारण रोहित की हत्या की गई थी। रोहित का सूरज की पत्नी से नाजायज संबंध था। सूरज के कई बार समझाने पर भी रोहित नहीं माना, बाद में परेशान होकर सूरज ने उसकी हत्या कर दी। 


पार्टी करने के बहाने बुलाकर की हत्या
आरोपी सूरज साह ने पुलिस को सामने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना से सीधा गोड्डा पहुंचा, जहां उसने रोहित को पार्टी करने के बहाने पुल के पास बुलाया। यहीं मौके पाकर उसने तेज धार चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी लेकिन जल्दबाजी में शव आधा ही जला। उसने कहा कि मेरी पत्नी का ननिहाल कनभरा में ही है। ऐसी में लगता है कि दोनों का पहले से संबंध था। जो मेरी शादी के बाद भी जारी था।

 
कनभारा पूल का अधजला शव मिला 
बता दें कि 20 दिसंबर को कनभारा पूल के नीचे रोहित साह का अधजला शव मिला था। इसके बाद गोड्डा में आक्रोशित लोगों सड़क जाम किया। वहीं राजनीतिक दल के नेताओं ने आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना भी दिया। इसके बाद जिला पुलिस इसे चुनौती के रूप में लेते हुए जांच के लिए फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंची। एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने कहा कि गोड्डा एसपी नाथु सिंह मीणा के निर्देश ओर एसआईटी टीम ने त्वरित करवाई करते हुए पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।